दिन में कथा, रात में ‘डर्टी डांस’, उज्जैन के नवरात्रि मेले में पुलिस को चलानी पड़ी लाठी

दिन में कथा, रात में ‘डर्टी डांस’, उज्जैन के नवरात्रि मेले में पुलिस को चलानी पड़ी लाठी


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन की माकड़ौन तहसील में नवरात्रि मेले के दौरान जो हुआ, अब पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वीडियो आने के बाद तो प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. धार्मिक मेले में अश्लील डांस का मामला अब गर्मा गया है.

Zoom

नवरात्रि मेले में हुड़दंग पर पुलिस ने चलाई लाठी.

Ujjain News: उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर तारना तहसील के माकड़ौन में नवरात्रि के दौरान हंगामा हो गया. एक धार्मिक मेले में देर रात आयोजित लड़कियों के अश्लील डांस के दौरान पुलिस को लट्ठ चलाने पड़ गए. बताया जा रहा कि माकड़ौन क्षेत्र स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर में 19 मार्च से 28 मार्च तक पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था. दिन में यहां धार्मिक कथा होती थी, वहीं रात में मंदिर परिसर के पीछे बनाए गए मंच पर डांस कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे.

बताया जा रहा कि उज्जैन में यह घटना बीते शुक्रवार की है. लेकिन, इसका वीडियो रविवार को सामने आया, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. सामानेरा स्थित प्रसिद्ध ब्रह्माणी माता मंदिर में हर साल नवरात्रि के दौरान भव्य मेला होता है. इस बार भी 19 से 28 मार्च तक मेला चला. मेले के अंतिम दिन मंदिर के पीछे बने मंच पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए.

दो दिन बाद वीडियो वायरल
इसी दौरान कुछ युवकों ने हुड़दंग शुरू कर दिया, जिससे माहौल बिगड़ने लगा. मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वायरल वीडियो में पुलिस को हुड़दंग कर रहे युवकों को खदेड़ते और लाठी चलाते हुए देखा जा सकता है.

कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं
मामले को लेकर माकड़ौन थाना प्रभारी पीएस राजपूत ने बताया, हुड़दंग और अशांति फैलने के कारण पुलिस को सख्ती करनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई. हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी के खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है.

अब खड़े हो रहे सवाल
वहीं, मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर थी, जिनमें सहायक विकास विस्तार अधिकारी, मेला अधिकारी, पंचायत सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल थे. फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका और मेले के आयोजन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link