नर्मदापुरम में MSP पर चना खरीदी के लिए 16केंद्र तय: 30 के बजाय 31 मार्च से होगी खरीदी, एक समिति को दिए दो केंद्र – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में MSP पर चना खरीदी के लिए 16केंद्र तय:  30 के बजाय 31 मार्च से होगी खरीदी, एक समिति को दिए दो केंद्र – narmadapuram (hoshangabad) News




मप्र में रबी सीजन की फसल चना मसूर की एमएसपी पर खरीदी की तैयारी पूरी हो गई। नर्मदापुरम जिले में चना उपार्जन के लिए अब तक 16 केंद्र तय किए है। जहां पर 30 मार्च से खरीदी शुरू होगी। जो 28 मई तक चलेगी। सरकारी कार्यक्रम अनुसार 30 मार्च से खरीदी शुरू होगी। लेकिन सोमवार को जिले में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी होने से खरीदी 31 मार्च से होगी। शासन ने इस बार चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) 5875 रुपए निर्धारित किया है। उपार्जन केंद्रों पर चना बेचने के लिए 13265 किसानों ने पंजीयन कराएं है। जिसके चलते 24 केंद्र बनना है। अभी तक फिलहाल 16 केंद्र तय हो चुके है। जिसमें 9 केंद्र सिवनी मालवा ब्लॉक के है। पिपरिया के दो, इटारसी, नर्मदापुरम, डोलरिया के एक एक केंद्र है। नर्मदाचंल विपणन सहकारी संस्था को दो केंद्र मिले है। सोहागपुर, बनखेड़ी और माखननगर तहसील के केंद्र नहीं बनाएं है। कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बताया चना और मसूर की खरीद के लिए 16 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए है। शेष बनना बाकी है। 30 मार्च को अवकाश होने से 31 मार्च से खरीदी होगी। खरीदी के लिए 16 केंद्र बनाएं



Source link