देवास पुलिस ने माताजी टेकरी पर हुई लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। घटना 25 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ बड़ी माताजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी, तभी चार महिलाओं ने उसके बैग से पर्स छीन लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धक्का दिया और बैग से पर्स निकालकर फरार हो गईं। पर्स में नकदी और चांदी के आभूषण रखे थे। एक आरोपी मौके पर पकड़ी गई घटना के तुरंत बाद फरियादी और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी महिला को पहचानकर पकड़ लिया। उसके पास से पर्स, नकदी और आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसकी तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गायत्री (32), सुलेना (34), मंजु (32) और प्रीति (40) के रूप में हुई है, जो वर्धा और नागपुर क्षेत्र की रहने वाली हैं। थाना कोतवाली देवास में अपराध क्रमांक 160/25.03.2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Source link