शाजापुर में आज शाम से आंधी-बारिश का अलर्ट: मौसम विशेषज्ञ बोले- 4 अप्रैल तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव – shajapur (MP) News

शाजापुर में आज शाम से आंधी-बारिश का अलर्ट:  मौसम विशेषज्ञ बोले- 4 अप्रैल तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव – shajapur (MP) News




शाजापुर में तेज गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार शाम से शहर में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 4 अप्रैल तक मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा। 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान वर्तमान में शाजापुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रविवार सुबह से तेज धूप और गर्मी का असर देखा जा रहा है, जिसके कारण दिन के समय सड़कें सूनी पड़ रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज शाम से जिले में हल्की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम से शुरू होकर अगले एक सप्ताह तक शाजापुर और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव आएगा। इस अवधि में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि इस रविवार से अगले रविवार तक हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश ज्यादा देर तक नहीं होगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।



Source link