चॉकलेट में निकला कीड़ा-मिली फफूंद, अब कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

चॉकलेट में निकला कीड़ा-मिली फफूंद, अब कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी


Last Updated:

Jabalpur News: मोनू जसवाल ने बताया कि जैसे ही चॉकलेट का रैपर खोला गया, उसमें कीड़ा और फफूंद साफ दिखाई दे रही थी. उन्होंने चिंता जताई कि अगर यह चॉकलेट बच्चे ने खा ली होती, तो वह गंभीर रूप से बीमार हो सकता था.

Zoom

छात्र ने घर के पास की दुकान से चॉकलेट खरीदी थी.

रिपोर्ट- पवन पटेल, जबलपुर. चॉकलेट हर उम्र के लोगों की पसंद होती है, खासतौर पर बच्चों को तो चॉकलेट सबसे ज्यादा अजीज होती है. यदि आपको भी चॉकलेट पसंद है, तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि इन दिनों चॉकलेट में कीड़े और फफूंद निकल रही है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा भिटौनी से सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्चे द्वारा खरीदी गई नामी कंपनी की चॉकलेट में कीड़ा और फफूंद मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कक्षा 8वीं के छात्र अंश सेन ने घर के पास की दुकान से यह चॉकलेट खरीदी थी. जब उसने चॉकलेट खोलकर खाने की कोशिश की, तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया. चॉकलेट में एक मरा हुआ कीड़ा, उसके अंडे और फफूंद नजर आई.

बच्चे के परिचित प्रत्यक्षदर्शी मोनू जसवाल ने बताया कि जैसे ही चॉकलेट का पैकेट खोला गया, उसमें कीड़ा और फफूंद साफ दिखाई दे रही थी. उन्होंने चिंता जताई कि यदि यह चॉकलेट बच्चे ने खा ली होती, तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था. उन्होंने यह भी कहा कि नामी कंपनी की चॉकलेट में इस तरह की लापरवाही सामने आना बेहद गंभीर है और इससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं. वहीं चॉकलेट की एक्सपायरी डेट भी अभी बाकी है. संबंधित चॉकलेट को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया गया है.

कंपनी के खिलाफ करेंगे शिकायत
मोनू जसवाल के अनुसार, इस मामले में खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और चॉकलेट का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा. साथ ही कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. चौंकाने वाली बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 अंकित है, यानी उत्पाद अभी वैध अवधि में है. ग्राहक अंश सेन ने कहा कि चॉकलेट में कीड़े निकले हैं. चॉकलेट एक्सपायर भी नहीं थी. कंज्यूमर फोरम में केस करेंगे. वहीं कंपनी के खिलाफ भी शिकायत करेंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link