टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण: डॉक्टरों ने की आंखों, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच; दवाइयां और चश्में भी वितरित किए – Bhopal News

टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण:  डॉक्टरों ने की आंखों, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच; दवाइयां और चश्में भी वितरित किए – Bhopal News




नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) भोपाल के सोनकच्छ टोल प्लाजा पर हिंदुस्तान लेटेक्स लाइफकेयर (HLL) ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट (HLFPPT) के तत्वावधान में व्यावरा-गुना राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर आयोजित किया गया। शिविर में टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। स्वास्थ्य शिविर में मैक्स हॉस्पिटल, करोंद मंडी भोपाल के डॉ. बीजी सेन, डॉ. अरविंद नागर और उनकी टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां और चश्में भी वितरित किए गए। इस अवसर पर हिंदुस्तान लेटेक्स लाइफकेयर (HLL) की ओर से रीजनल प्रोग्राम ऑफिसर (RPO) इंद्रभूषण श्रीवास्तव, असोसिएट रीजनल प्रोग्राम ऑफिसर (ARPO) भीम कुमार कामले और सीनियर EMT भगवान दांगी उपस्थित रहे। वहीं, टोल मैनेजर आशीष परमार का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।



Source link