तेंदुए ने किया शिकार: महिलाओं के बीच से बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, मौत

तेंदुए ने किया शिकार: महिलाओं के बीच से बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीधी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • 12 साल की बच्ची को तेंदुए ने शिकार बनाया

झपरी गांव के जंगल में शनिवार काे 12 साल की बच्ची को तेंदुए ने शिकार बना लिया। गांव के शिवनारायण सिंह की बेटी सराेज मां के साथ सुबह लकड़ी लेने जंगल में गई थी।

जब वह अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी का गड्ढा बांध रही थी, तभी तेंदुआ उसे जंगल में खींच ले गया। महिलाओं के चिल्लाने तेंदुआ बच्ची काे छोड़कर भाग गया। परिजन एवं ग्रामीण जब तक पहुंचे, बच्ची दम तोड़ चुकी थी।



Source link