मध्य प्रदेश में पहली बार 10 लेन रोड, कचरे से बन रहा सुपर मेगा हाईवे, अब बदबू की छुट्टी

मध्य प्रदेश में पहली बार 10 लेन रोड, कचरे से बन रहा सुपर मेगा हाईवे, अब बदबू की छुट्टी


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कचरे के विशाल पहाड़ से प्रदेश का पहला 10 लेन सुपर मेगा हाईवे बनाया जाएगा. भोपाल में अभी जिस आदमपुर खंती के कचरे से जनता परेशान होती है. अब उसी कचरे से अयोध्या बायपास इलाके में 16 किमी से ज्यादा लंबा बनने वाला 10 लेन का हाईवे आखिर कितना खास होगा, इस रिपोर्ट में देखिए कैसे कचरे से बनेगी रोड़…

MP First 10 Lane Mega Highway: देश में मध्य प्रदेश हमेशा ही अपने अजब-गजब तरीकों से चीजें बनाने के लिए पहचाना जाता हो फिर चाहे वो वेस्ट टू वंडर जैसी मुहिम हो या फिर अब बनने जा रहे मध्यप्रदेश के पहले 10 लेन हाईवे का निर्माण, जो पूरी तरह से भोपाल के सबसे बड़े कचरा डंपिंग यार्ड आदमपुर खंती के कचरे से बनाया जाएगा. भोपाल के अयोध्या बायपास इलाके में बनने जा रहे इस 10 लेन के सुपर मेगा हाईवे को लगभग 16 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा और इसमें उसी आदमपुर खंती का कचरा उपयोग में लिया जाएगा. जिसने डंपिंग यार्ड के आस-पास रह रहे लोगों का जीना हराम कर दिया था. इस रिपोर्ट में देखिए कितना खास होगा ये 10 लेन का कचरे से बनने वाला हाईवे.

भोपाल के सबसे बड़े कचरे के पहाड़ से बनेगा MP का पहला 10 लेन हाईवे
राजधानी भोपाल के सबसे बड़े कचरे के पहाड़ का अब खात्मा होने जा है. जी हां, अब भोपाल के आदमपुर कचरा खंती के कचरे से प्रदेश का पहला 10 लेन वाला हाईवे बनाया जाएगा. अयोध्या बायपास में बनने वाले इस सुपर मेगा हाईवे को पूरी तरह कचरे से बनाया जाएगा. इसके लिए पत्थर की तरह ठोस पड़ चुके आदमपुर डंपिंग यार्ड के कचरे को क्लीनिंग प्रोसेस के बाद उपयोग में लिया जाएगा. जिसके बाद फिर इसी कचरे से हाईवे बनाया जाएगा.

भोपाल के इस इलाके में कचरे से बनेगा 16 किमी लंबा 10 लेन मेगा हाईवे
मध्यप्रदेश का पहला 10 लेन का हाईवे राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास इलाके में बनाया जाएगा. इस मेगा हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) बनाएगा. भोपाल के अयोध्या बायपास में NHAI आदमपुर खंती के कचरे का इस्तेमाल करते हुए 16 किमी लंबा 10 लेन का हाईवे बनाने जा रहा है. इसके साथ ही भोपाल के सबसे बड़े डंपिंग यार्ड के कचरे से भोपाल से रायसेन और फिर सागर तक नेशनल हाईवे 146 के निर्माण कार्य में भी इसी आदमपुर खंती के कचरे का इस्तेमाल होगा. NHAI के इस प्रोजेक्ट से 3E (Reduce, Reuse, Recycle) को बड़ा बूस्ट मिलेगा.

जनता को मिलेगी कचरे की बदबु से आजादी, 10 लाख टन का टार्गेट
भोपाल में आदमपुर खंती का नाम आते ही लोगों के मन में बदबु, कचरे का पहाड़ और हवा के साथ पूरे इलाके में फैलते प्रदूषण का नजारा सामने आता है पर अयोध्या बायपास में कचरे से हाईवे बनाने के ऐलान के बाद लोगों को इस कचरे के पहाड़ से राहत मिलेगी. इस प्रोजेक्ट के दौरान इस कचरा डंपिंग यार्ड से 10 लाख मीट्रिक टन कचरा इस्तेमाल होने की उम्मीद है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link