सीहोर में आज-कल हल्की बारिश संभव: वेस्टर्न डिस्टरबेंस और कम दबाव का क्षेत्र बनने से मिलेगी राहत – Sehore News

सीहोर में आज-कल हल्की बारिश संभव:  वेस्टर्न डिस्टरबेंस और कम दबाव का क्षेत्र बनने से मिलेगी राहत – Sehore News




सीहोर जिले में आज और कल शाम हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह पूर्वानुमान जताया है। इससे जिले में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान सीहोर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे लोग लगातार तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल शाम को सीहोर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। मार्च माह की शुरुआत से ही सीहोर जिले में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। 1 मार्च को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं मार्च माह के दौरान यह लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। मार्च के अंतिम दिनों में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान इस प्रकार हैं:



Source link