Last Updated:
Sagar News: सागर स्मार्ट सिटी में सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं. एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद प्रशासन ने इन्हें हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. इस सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग से स्थिति और खराब हो गई है. जानिए कैसे यह बायपास रोड अब खतरे का रास्ता बन चुकी है.
Sagar News Today: सागर स्मार्ट सिटी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पिछले एक साल से सड़क के ठीक बीचों-बीच बिजली के खंभे खड़े हैं. हैरानी की बात ये है कि इस रास्ते से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन न तो अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही जिम्मेदार एजेंसियों ने इसे हटाने की जरूरत समझी.
हादसों का हॉटस्पॉट बनी सड़क
यह सड़क शहर को बायपास करते हुए भोपाल-जबलपुर रोड से जोड़ती है और न्यू आरटीओ ऑफिस व बस स्टैंड जाने का मुख्य रास्ता भी है. बावजूद इसके, यहां आधा दर्जन से ज्यादा खंभे बीच सड़क पर ही खड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं.
निर्माण में बड़ी लापरवाही
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क को चौड़ा किया गया, लेकिन खंभों को शिफ्ट करने का काम आज तक नहीं हुआ. सवाल ये उठता है कि जब इंजीनियरों और अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण किया, तो फिर ये खंभे कैसे नजरअंदाज हो गए?
लोगों का गुस्सा
स्थानीय निवासी उमेश पटेल बताते हैं कि इन खंभों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं, यहां तक कि दो लोगों की जान भी जा चुकी है. वहीं कपिल पटेल का कहना है कि नए वाहन चालक या अनजान लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं.
नालियां भी बनी मुसीबत
सड़क किनारे बनी नालियों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. पैदल चलने वाले से लेकर बाइक और कार चालक तक यहां फंसकर गिर रहे हैं.
क्या प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा?
करीब 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 70% हिस्सा तैयार हो चुका है, लेकिन बाकी काम अटका हुआ है. लोगों का कहना है कि शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, तभी कार्रवाई होगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें