धार जिले की सरदारपुर तहसील के खिलेड़ी, राजोद और बरमंडल सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा, आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बरमंडल क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात तक तेज हवा और आंधी के साथ जारी रहा। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चली, जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। तापमान में आई गिरावट मौसम में आई ठंडक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। खेतों में खड़ी फसलों, खासकर गेहूं पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जहां एक ओर आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह मौसम बदलाव मुसीबत बनता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने फसलों को लेकर चिंता जताई है।
Source link