बजरंगबली को प्रिय ये 6 भोग, हनुमान जयंती पर करें अर्पण, बरसेंगी राम की कृपा

बजरंगबली को प्रिय ये 6 भोग, हनुमान जयंती पर करें अर्पण, बरसेंगी राम की कृपा


होमताजा खबरधर्म

बजरंगबली को प्रिय ये 6 भोग, हनुमान जयंती पर करें अर्पण, बरसेंगी राम की कृपा

Last Updated:

Hanuman jaynti 2026: हनुमान जन्मोत्सव चैत्र मास की पूर्णिमा को बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है. इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करते हैं. मान्यता है कि अगर इस दिन बजरंगबली को उनका प्रिय भोग अर्पित किया जाए, तो भक्तों को विशेष कृपा और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है.

ख़बरें फटाफट

 उज्जैन :  चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद पावन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है. भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं और पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है. हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस दिन विशेष प्रार्थना करते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस दिन हनुमान जी को खास भोग अर्पित कर दिए जाए तो बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल प्रदान करते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि एक अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और दो अप्रैल पर सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा दो अप्रैल को मनाई जाएगी और हनुमान जयंती का पर्व भी दो अप्रैल को मनाया जाएगा.

हनुमान जयंती पर भगवान को चढ़ाय पिर्य भोग
1. गुड़ और चना – अगर घर में बिना कारण कलह या तनाव बना रहता है, तो हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस सरल उपाय से घर में शांति और सुख-समृद्धि आती है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक माहौल बनता है.

2. पान – हनुमान जी को पान अति प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उन्हें पान अर्पित करने से शत्रुओं से रक्षा होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसलिए हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्तों को श्रद्धा भाव से पान का भोग अवश्य लगाना चाहिए.

3. खीर – हनुमान जयंती के दिन खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हैं. यह उपाय घर की आर्थिक परेशानियों को दूर कर समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है, जिससे दरिद्रता खत्म होकर सुख-समृद्धि का वास होता है.

4. केला – हनुमान जी को केला अत्यंत प्रिय माना जाता है, इसलिए हनुमान जयंती के पावन दिन उन्हें केले का भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों को श्रीराम की भक्ति तथा विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

5. जलेबी – हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को जलेबी का भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसाते हैं. यह सरल उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना गया है.

6. लड्डू – हनुमान जी को बेसन के लड्डू बेहद प्रिय माने जाते हैं. हनुमान जयंती के अवसर पर लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-शांति का वास होता है. श्रद्धा से किया गया यह भोग विशेष फलदायी माना जाता है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link