रतलाम में मंगलवार को कार्यालय उप सहायक आयुक्त (CGST) पर सीबीआई ने छापामार कार्रवाई की है। टीम रतलाम में दोपहर से डटी हुई है। रात के समय मामला सामने आया। ऑफिस में किसी के भी जाने से रोक है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम रिश्वत के आरोप के चलते विभाग के सहायक आयुक्त शंकरलाल परमार से पूछताछ कर रही है। ऑफिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी पर भी बाहर आने जाने पर रोक है। अधिकारी भोपाल पासिंग पुलिस लिखी कार से रतलाम पहुंचे हैं। हालांकि अब तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
Source link