Last Updated:
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत धमाकेदार की है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंद पर पचास रन बना डाले. टूर्नामेंट से ठीक पहले 15 साल के हुए इस युवा ने जन्मदिन पर केक नहीं काटा और जल्दी सो गए. उन्होंने खुद ही इस बात को मैच कै बाद बताया. ऐसा ही एक वीडियो भी राजस्थान रॉयल्स के इंस्टा पेज पर मौजूद है.
वैभव सूर्यवंशी ने जन्मदिन पर केक काटने से कर दिया था मना…जल्दी सो गए थे
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार फिफ्टी जमाई. टूर्नामेंट से ठीक पहले 15 साल के हुए इस तूफानी ओपनर ने जन्मदिन का सेलिब्रेशन नहीं किया. राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में 15 बॉल पर फिफ्टी जमाने के बाद उन्होंने बताया कि केक नहीं काटा और जल्दी सोने चले गए थे. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी को सारे लोग केक कटिंग के लिए बुला रहे हैं लेकिन वो अगले दिन पर टाल कर चले जाते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में की. महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेलने उतरी टीम महज 127 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैभव ने 17 बॉल पर 52 रन की पारी खेल डाली. राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
View this post on Instagram