Last Updated:
LSG vs DC Live Score: आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने हैं. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है…और पढ़ें
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. आज सीजन के पांचवें मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स से है. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए इस सीजन का शुरुआती मुकाबला है, जहां जीत के साथ दो अंक बटोरना दोनों का पहला लक्ष्य होगा.
दोनों ही टीमें आज अपने कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स को श्रीलंकाई जादुई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की कमी खलेगी, जो नीलामी में खरीदे जाने के बाद अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की चोट ने बड़ा झटका दिया है.
दिल्ली का नया गेंदबाजी आक्रमण
स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान दक्षिण अफ्रीकी रफ्तार के सौदागर लुंगी एनगिडी के हाथों में होगी. उनका साथ देने के लिए टीम में मुकेश कुमार और यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी. नटराजन मौजूद हैं. हालांकि, सबकी नजरें जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए सितारे आकिब नबी डार पर होंगी, जिन्हें काफी ‘हाइली रेटेड’ माना जा रहा है.