भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में अवकाश के दिनों को छोड़कर रोज राज्य सरकार के एक मंत्री, पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी के साथ आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं। अब तक मंत्रीगण दोपहर एक बजे से अपरान्ह 3 बजे तक बीजेपी ऑफिस में बैठते थे।
लेकिन, अब मंत्रियों के बैठने के समय में बदलाव किया गया है। अब मंत्रीगण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बैठकर लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। अप्रैल के महीने में कौन से मंत्री कब बैठेंगे अवकाश के दिनों में नहीं बैठेंगे मंत्री
Source link