Last Updated:
Sadak Suraksha Abhiyan 2026: नवंबर 2025 में बालाघाट में एक बड़े पैमाने पर हेलमेट अभियान शुरू हुआ था. उस वक्त लोगों को हेलमेट पहनने के लिए मोटिवेट किया गया. इसके साथ ही लोगों के चालान काटने के बजाय लोगों से हेलमेट खरीदने के लिए कहा गया. अब उसका असर दिख रहा है…
Balaghat News: बालाघाट में सड़क हादसे के आंकड़े डराने वाले हैं. जिला प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल 688 सड़क हादसे हुए हैं. इसमें 248 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं, 705 लोग घायल हुए हैं. आंकड़ों से साफ जाहिर है कि हमें कितनी सावधानी से वाहन चलाना चाहिए. हमें अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए.
हादसों में मौतों के ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जिसमें वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, यानी एक्सीडेंट में जान जाने की प्रमुख वजह हेलमेट नहीं पहनना है. बीते साल बालाघाट पुलिस प्रशासन ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए रोको-टोको अभियान शुरू किया था. यह अब भी जारी है. इससे न सिर्फ पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रही है, बल्कि लोग भी खुद ही अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट पहन रहे हैं.
नवंबर में शुरू हुआ था हेलमेट अभियान
नवंबर 2025 में बालाघाट में एक बड़े पैमाने पर हेलमेट अभियान शुरु हुआ था. उस वक्त लोगों को हेलमेट पहनने के लिए मोटिवेट किया गया. इसके साथ ही लोगों के चालान काटने के बजाय लोगों से हेलमेट खरीदने के लिए कहा गया. और हर रोज ही यहीं अभियान चला और फिर धीरे-धीरे लोग खुद ही हेलमेट पहनने लगे.
अब रोड चौराहों पर खड़े रहते हैं जवान
लोगों से हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए बालाघाट शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस खड़ी रहती है. वहीं, इस दौरान जो लोग हेलमेट नहीं पहनते उन्हें रोका जाता है और फिर टोका जाता है. इसके बाद लोग हेलमेट पहन लेते हैं. पहले ठंड के मौसम में फिर अब कड़कती धूप में पुलिस सड़क-चौराहों पर खड़ी रहती है और लोगों को हेलमेट पहनने की अपील करती है.
10 में से 8 लोग पहनते हैं हेलमेट
बालाघाट शहर लगभग 80 प्रतिशत हेलमेट युक्त हो चुका है. यहां पर चौक चौराहों पर ज्यादातर वाहन चालक हेलमेट पहनना शुरू किया है. इससे ये समझ आता है कि लोग अब अपने लिए और अपनों के लिए जागरूक हो रहे हैं. इसके अलावा पुलिस के खौफ से भी लोग हेलमेट पहन रहे हैं. अब भी जिले में पुलिस का रोटो टोको अभियान का असर दिख रहा है.
चालान नहीं, लोगों की जान जरूरी
बालाघाट यातायात थाना प्रभारी यीना राहंगडाले ने लोकल 18 को बताया कि दोपहिया चालकों को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए. इससे सुधार आया है. ऐसे में लोगों ने इसे समझा और फॉलो भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रोको टोको अभियान चालान काटने के लिए नहीं है. यह अभियान आम जन और उनकी सुरक्षा के लिए के हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें