हनुमान प्रकटोत्सव पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, युवाओं से अपील, भडकाऊ पोस्ट शेयर न करें – Neemuch News

हनुमान प्रकटोत्सव पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी:  पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, युवाओं से अपील, भडकाऊ पोस्ट शेयर न करें – Neemuch News




नीमच में हनुमान जन्मोत्सव और कर्नाटक के राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान निकलने वाले जुलूसों और मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया की मौजूदगी में शहर के खास इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च नीमच सिटी के सरदार मोहल्ला, नया बाजार और मीणा मोहल्ला जैसे प्रमुख रास्तों से गुजरा। इसके बाद कैंट और बघाना थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने पैदल गश्त की। इस मार्च में सीएसपी किरण चौहान के साथ शहर के सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर एसपी अंकित जायसवाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने इलाकों में शांति समिति की बैठकें करें और गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें। इस बार भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील नीमच पुलिस ने खास तौर पर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी गलत या भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और त्योहार को मिल-जुलकर खुशी के साथ मनाने की बात कही है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।



Source link