5 महीने की प्रेग्नेंट लड़की ने गढ़ी हैवानियत की झूठी कहानी, सभी को किया गुमराह; खुली पोल

5 महीने की प्रेग्नेंट लड़की ने गढ़ी हैवानियत की झूठी कहानी, सभी को किया गुमराह; खुली पोल


Last Updated:

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग छात्रा ने दरिंदगी की झूठी कहानी बनाई है और उसने सामूहिक दुराचार के स्कूल के शिक्षक और अन्य पर लगाए, जबकि असलियत में कहानी कुछ और ही थी. अब पुलिस की जांच में सब सामने आ गया है.

Zoom

सतना में नाबालिग ने गढ़ी झूठी कहानी

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना से एक हैरान करने वाला सामने आया है, जहां एक नाबालिक ने स्कूल के शिक्षक और दो अन्य पर सामूहिक दुराचार के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी. मामले की सूचना जब पुलिस को दी गई, फिर उसने गंभीरता से जांच की, तो पता चला की नाबालिग ने मनगढ़ंत कहानी बनाई थी.

शिक्षक नहीं सहपाठी ही निकला आरोपी
छात्रा से सामूहिक दुराचार नहीं बल्कि आपसी सहमति से संबंध बने और पांच माह का गर्भ निकला. इसके अलावा जब आरोपी शिक्षक नहीं बल्कि स्कूल का ही सहपाठी निकला, तो सभी हैरान रह गए. आरोपी भी नाबालिग है. नाबालिग छात्रा ने मनगढ़ंत जो कहानी रची थी. उसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ.

पीड़िता की दादी के बाद ही पुलिस ने जांच की शुरू
दरअसल सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र की एक 16 साल की नाबालिग मंगलवार की शाम जांच के बाद 5 माह की गर्भवती निकली. इस मामले के सामने आने के बाद पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को गुमराह करते हुए स्कूल में गैंगरेप किए जाने की मनगढ़ंत कहानी गढ़ डाली थी. इस बात का खुलासा बुधवार को पुलिस जांच के बाद हुआ है. टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की दादी के बयान के बाद रात में ही मामले की जांच शुरू कर दी गई थी.

पीड़िता ने पुलिस को किया गुमराह
पीड़िता के गांव एवं उसके परिवार से पूछताछ के दौरान कुछ अलग ही कहानी सामने आई. इसके बाद सब इंस्पेक्टर प्रीति कुशवाहा से पीड़िता से अलग से बात कर उसके बयान रिकॉर्ड दर्ज कराए गए, जिसमें पीड़िता ने स्वीकार किया है कि उसने परिजनों और पुलिस को गुमराह किया था. जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता के अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध थे. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही में जुटी है.



Source link