Tips and Tricks: बिना फ्रिज के ठंडा होगा पानी, बोतल भरके रखने की भी जरूरत नहीं

Tips and Tricks: बिना फ्रिज के ठंडा होगा पानी, बोतल भरके रखने की भी जरूरत नहीं


Last Updated:

Matka Water Cooling Tips: गर्मी के मौसम में मटके का पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा और फायदेमंद हो सकता है. सूती बोरी के साथ किया गया यह देसी जुगाड़ पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा करता है. इसमें किसी बिजली की जरूरत नहीं होती और यह पूरी तरह इको-फ्रेंडली है. मटके का पानी गले और पाचन के लिए भी बेहतर माना जाता है. अगर आप भी गर्मी में ठंडा पानी चाहते हैं तो यह आसान तरीका जरूर अपनाएं.

Pani Thandha Rakhne ka Desi Jugad: गर्मी बढ़ते ही हर कोई ठंडे पानी की तलाश में रहता है, लेकिन शिवपुरी के गांवों में लोग आज भी फ्रिज पर नहीं, बल्कि देसी जुगाड़ पर भरोसा करते हैं. यहां मिट्टी का मटका और सूती बोरी मिलकर ऐसा कमाल करते हैं कि पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा और ताजगी भरा लगता है.

सबसे खास बात ये है कि इसमें बिजली का कोई खर्च नहीं होता और पानी पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है.

कैसे करता है ये जुगाड़ काम?
ग्रामीण लोग मटके के चारों तरफ सूती बोरी या कपड़ा लपेट देते हैं और उसे बार-बार गीला करते रहते हैं. जब गीली बोरी पर हवा लगती है, तो पानी तेजी से ठंडा होने लगता है. तेज धूप में भी यह तरीका इतना असरदार है कि मटके का पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है.

ऐसे बनाएं घर पर ये आसान जुगाड़
इस देसी कूलिंग सिस्टम को तैयार करना बेहद आसान है एक नया मिट्टी का मटका लें, उस पर सूती बोरी या मोटा कपड़ा अच्छी तरह लपेटें, मटके में पानी भरें और बोरी को गीला कर दें, इसे ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे, समय-समय पर बोरी को गीला करते रहें. कुछ ही देर में पानी खुद-ब-खुद ठंडा हो जाएगा.

क्यों बेहतर है मटके का पानी?
मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर के लिए भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह गले को नुकसान नहीं पहुंचाता और पाचन के लिए भी अच्छा रहता है. वहीं फ्रिज का बहुत ज्यादा ठंडा पानी कई बार गले में खराश या अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है.

सेहत भी, बचत भी
गांव के लोग आज भी इस देसी तरीके को इसलिए अपनाते हैं क्योंकि यह सस्ता, आसान और हेल्दी है. बिना बिजली के ठंडा पानी मिलना आज के समय में किसी जुगाड़ से कम नहीं है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link