सागर में किराए पर चाहिए कमरा? इन इलाकों में तलाश होगी पूरी, 1500 में शानदार ठिकाना, महंगा चाहिए तो यहां जाइए

सागर में किराए पर चाहिए कमरा? इन इलाकों में तलाश होगी पूरी, 1500 में शानदार ठिकाना, महंगा चाहिए तो यहां जाइए


Last Updated:

Sagar Best Room Rent Area: सागर शहर करीब 8 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ क्षेत्र है, यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी होने के साथ रेलवे स्टेशन, आर्मी का बड़ा एरिया होने के साथ प्राइवेट और सरकारी नौकरी करने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से आते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग यहां नौकरी करने के लिए आते हैं. ऐसे में अगर आप भी किराए के कमरा ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपकी मदद करेगी. जानें सब…

सिविल लाइन एरिया एक तरह से व्यापार और रईसों के मकान के लिए जाना जाता है, जहां लगभग हर दूसरे घर में किराए पर कमरा उपलब्ध है. लेकिन, पॉश इलाका होने की वजह से यहां 3000 महीने से किराया शुरू होता है. बिजली का बिल आपका खुद का होगा.

सिविल लाइन

गोपालगंज झंडा चौक इलाके में किराए के कमरे आसानी से मिल जाते हैं. यह रहने के लिए भी सुरक्षित जगह है. यहां का माहौल काफी अच्छा है. इस क्षेत्र में 2000 रुपए महीने से लेकर साढ़े 3 हजार तक फुल सुविधाओं से लैस कमरे मिल जाते हैं. खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों को अकेले रहने के लिए यह एरिया अच्छा है.

मोतीनगर

गोपालगंज वेयरहाउस इलाके में भी सिंगल रहने या परिवार के हिसाब से रहने के लिए अच्छे कमरे किराए पर मिल जाते हैं. यहां ढाई हजार से कमरे शुरू होते हैं, जिसमें बिजली का बिल अलग से देना होगा. इस इलाके में हॉस्टल भी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कचरा

तहसीली भी घनी बस्ती वाला इलाका है. यहां भी किराए के कमरे 2000 से शुरू हो जाते हैं. यहां मिडिल क्लास फैमिली के लिए उनके बजट के अनुसार किराए पर कमरे मिल जाते हैं. यहां का माहौल अच्छा है, क्योंकि इसी एरिया में जनप्रतिनिधियों के बंगले और दो अलग-अलग ऑफीसर कॉलोनी है.

एरिया

तिली, बाघराज क्षेत्र शहर से थोड़े आउटर में है, लेकिन यही से बाईपास गुजरता है. इसी रोड पर मंत्री और विधायक के निवास हैं. इसी क्षेत्र में जल संसाधन परिवहन कार्यालय डिग्री कॉलेज, शहर का सबसे महंगा होटल और कई कवर्ड सुरक्षित कॉलोनी हैं. यहां 1500 से 8000 तक के कमरे, फ्लैट किराए पर उपलब्ध हैं.

कमरे

शहर के भगवानगंज में भी सस्ते दामों में किराए पर कमरे आसानी से मिल जाते हैं. इस क्षेत्र में भी 1500 से लेकर ढाई हजार तक के कमरे मिल जाएंगे.

बस स्टैंड

इसके अलावा इतवारा, केशवगंज, गोला कुआं, मोती नगर, बाहुबली कॉलोनी ऐसे एरिया हैं, जहां किराए पर घर मिल जाएंगे. यहां से हर चीज की कनेक्टिविटी है. सरकारी ऑफिस भी लगभग समान दूरी पर हैं. जहां रहना भी उचित है. किराया भी व्यक्ति को अपनी सुविधा के अनुसार जगह के हिसाब से चयन कर सकता है.

शहर में किराया

शनिचरी, शुक्रवारी, कृष्णगंज वार्ड यह बिल्कुल बस स्टैंड से लगे हुए इलाके हैं. यहां से स्टेशन की दूरी 2 किलोमीटर, कलेक्ट्रेट कटरा बाजार 1 किलोमीटर है. यहां किराए पर घर भी मिल जाते हैं. ये यादव और मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सागर: किराए पर चाहिए कमरा? इन इलाकों में तलाश होगी पूरी, 1500 में ठिकाना



Source link