इंदौर में तीन बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना आजाद नगर क्षेत्र की है। बुधवार रात महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका सीमा (26) पत्नी चंद्रभान प्रजापति, निवासी अभिषेक नगर है। बुधवार रात उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया था। पति चंद्रभान ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे घर पहुंचने पर सीमा की तबीयत खराब थी और पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई। मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, सीमा कुछ दिनों से करण नाम के युवक से मोबाइल पर बात और चैटिंग कर रही थी। यह बात पति को पता चलने पर उसने बुधवार को उसे डांटा था। पुलिस का कहना है कि इसी बात से आहत होकर सीमा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी को 8 साल से ज्यादा समय हो चुका है और उनके तीन बच्चे हैं। चंद्रभान मूल रूप से सागर का रहने वाला है और करीब 14 साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आया था। वह परिवार के साथ अभिषेक नगर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में महिला के मोबाइल की जांच की जाएगी। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link