खंडवा में बारिश से हवा में ठंडक, तापमान में गिरावट: सराफा बाजार में पेड़ गिरा, रातभर बिजली सप्लाई बंद रही – Khandwa News

खंडवा में बारिश से हवा में ठंडक, तापमान में गिरावट:  सराफा बाजार में पेड़ गिरा, रातभर बिजली सप्लाई बंद रही – Khandwa News




खंडवा में अप्रैल की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। बुधवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश और बादल छाने से शहर के मौसम में ठंडक घुल गई। दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ गया। बारिश के चलते सराफा बाजार क्षेत्र में रात दो बजे एक पेड़ गिर गया। हवा के कारण तुलसी उद्यान में लगा पेड़ सीधे बिजली के तारों पर गिरा। जिससे शहर के कई इलाकों में रात के समय बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाकर सप्लाई दुरूस्त की। तब जाकर सुबह 4 बजे लाइन चालू हो सकीं। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस था। विशेषज्ञ बोले- तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, इस बार अप्रैल में सामान्य से कम गर्मी रहने की संभावना है। महीने के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पूरे महीने में तीन बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में लू जैसी स्थिति नहीं बनेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, महीने के अंत में लू चलने की संभावना जताई गई है। जानिए कब कैसा रहेगा तापमान पहला सप्ताह: न्यूनतम तापमान 20–22 डिग्री, अधिकतम 32–36 डिग्री (सामान्य से कम) दूसरा-तीसरा सप्ताह: न्यूनतम 20–24 डिग्री, अधिकतम 36–40 डिग्री चौथा सप्ताह: न्यूनतम 22–26 डिग्री, तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना।



Source link