नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े


Last Updated:

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब गांव के एक व्यक्ति पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा. इसके बाद लोग में आक्रोश फैल गया और वह विरोध प्रदर्शन कर लगे. लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस को हालात में काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा और भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

Zoom

नीमच में हुआ भारी बवाल

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़दा में गुरुवार को एक छेड़छाड़ की घटना ने माहौल को पूरी तरह से तनावपूर्ण कर दिया. बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि गांव के ही 55 साल के अब्दुल नामक व्यक्ति पर 13 साल की नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए.

गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी अब्दुल की तत्काल गिरफ्तारी और उसके कथित अवैध मकान को बुलडोजर से गिराने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात बिगड़ने लगे. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पंचायत द्वारा आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया और जेसीबी मशीन भी मौके पर बुला ली गई.

पुलिस ने किया लाठी चार्ज
पुलिस अधिकारियों ने लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अपनी मांगों पर अड़ी रही. इसी दौरान कुछ उत्तेजित लोग आरोपी अब्दुल के घर में घुस गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी. हालात उस समय और बिगड़ गए, जब भीड़ और पुलिस के बीच पथराव शुरू हो गया. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को पहले हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद लाठीचार्ज किया गया.

पुलिस ने जब्त की मोटरसाइकिलें
इसके बावजूद जब भीड़ नहीं मानी, तो आंसू गैस के गोले छोड़कर लोगों को तितर-बितर किया गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनकी मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं.

फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Source link