रतलाम में सुबह ठंडा मौसम, दोपहर में चली लू: अधिकतम पारा 39॰ रिकॉर्ड; धूलभरी हवा से राहत भी परेशानी बनी – Ratlam News

रतलाम में सुबह ठंडा मौसम, दोपहर में चली लू:  अधिकतम पारा 39॰ रिकॉर्ड; धूलभरी हवा से राहत भी परेशानी बनी – Ratlam News




प्रदेश में बदले मौसम का असर रतलाम में भी देखने को मिला। गुरुवार सुबह मौसम ठंडा था तो दोपहर बाद गर्म लू ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर तीन बजे बाद धूल भरी हवा चलने लगी। पिछले तीन दिन से दोपहर का तापमान 39॰ के पार पहुंच गया। हल्के बादल भी छाए रहे। गर्मी के कारण दिन में सड़के सुनसान नजर आने लगी है। आवाजाही करने वाले वाहनों की संख्या भी कम दिखी। तेज गर्मी के साथ चुभन वाली धूप का असर बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला था। इससे रात में रतलाम के मौसम में भी ठंडक थी जो कि सुबह तक बनी हुई थी। दोपहर 12 बजे बाद गर्म लू के थपेड़ों से हर कोई गर्मी के कारण परेशान रहा। दोपहर बाद हवाओं ने थोड़ी राहत तो दी। लेकिन गर्म हवाओं के साथ धूल भी उड़ती रही। मौसम में हल्के बादल भी छाए हुए रहे। आगामी समय में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी समय में बारिश की संभावना जताई है। जिसमें रतलाम भी शामिल है। बुधवार को दिन का तापमान 39.2 डिग्री व रात का तापमान 22.4 दर्ज हुआ था, जबकि एक दिन पहले मंगलवार दिन का तापमान 39.0 व रात का तापमान 22.0 डिग्री था। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.2 व रात के तापमान में 0.4 डिग्री बढ़ा है। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर



Source link