शहर की कई सड़कें आज रहेंगी बंद: जुलूस में हो सकते हैं शामिल ; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News

शहर की कई सड़कें आज रहेंगी बंद:  जुलूस में हो सकते हैं शामिल ; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद

  • शहर में डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस काम के कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर कालीपरेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।पढ़ें पूरी खबर

रेल यात्रियों को सुविधा

  • यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
  • रेलवे ने भोपाल मंडल होकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज–हडपसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन और रक्सौल–उधना स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
  • इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

यह सड़क भी डायवर्ट

  • बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
  • हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाले जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने शहर, खासकर पुराने भोपाल में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।
  • तलैया से सिंधी कॉलोनी तक और ओम अग्रवाल धर्मशाला से सिंधी कॉलोनी तक दो जुलूस निकलेंगे, जिनसे कई प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे।
  • हलालपुर से बसें नादरा नहीं जाएंगी। नादरा से विदिशा-बैरासिया बसें बेस्ट प्राइस तक ही चलेंगी।
  • जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लालघाटी से वीआईपी रोड का उपयोग करने की सलाह।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी चल रही है। प्रदर्शनी में गौंड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है। खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।
कैंपस/जॉब

आईईएचई

  • शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत पहले ई-प्रवेश के माध्यम से छात्रों को कॉलेज आवंटित किया जाएगा, इसके बाद संस्थान स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी। नई व्यवस्था में छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय

  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू), भोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2025-26 सत्र की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले छात्रों को वोकेशनल, ओपन इलेक्टिव, मेजर और माइनर विषयों को अपडेट करना अनिवार्य होगा, ताकि फॉर्म भरने की सुविधा मिल सके।
  • सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 7 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। अपडेट न करने पर फॉर्म नहीं खुलेगा। परीक्षा करीब 60 हजार छात्रों की होने की संभावना है।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link