श्योपुर जिले में गुरुवार को हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर रात तक जिले के सभी छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगा रहा। जगह-जगह भंडारे हुए और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बंजारा डैम स्थित हनुमान मंदिर से बाइक रैली और शोभायात्रा निकाली। यह रैली मुख्य बाजार से होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची, जहां सबने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुरक्षा के लिए पुलिस ने शहर में कड़े इंतजाम किए थे। रामतलाई और जाटखेड़ा में विशेष आयोजन शहर के प्रसिद्ध श्री रामतलाई हनुमान मंदिर में शाम को संगीत के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा और महाआरती हुई। वहीं, जाटखेड़ा हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा निकालकर पहुंचे और भगवान को झंडा चढ़ाया। इन मंदिरों में रही भारी भीड़ जिले के प्रमुख मंदिरों जैसे शिवपुरी रोड, टोड़ी बाजार, नवलखा हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान और छिमछिमा हनुमान मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया था और पूरा माहौल सुंदरकांड, बजरंग बाण और भजनों से गूंज उठा। अंचल में भी रही धूम शहर के साथ-साथ बड़ौदा, कराहल, वीरपुर और विजयपुर के इलाकों में भी हनुमान जयंती की धूम रही। नकटा बालाजी, देवरी और महुआमार जैसे मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम के वक्त आरती के दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे।
Source link