उमरिया में 60 सरपंचों पर करोड़ों की वसूली: 15 दिन में राशि जमा न करने पर संपत्ति होगी नीलाम – Umaria News

उमरिया में 60 सरपंचों पर करोड़ों की वसूली:  15 दिन में राशि जमा न करने पर संपत्ति होगी नीलाम – Umaria News




उमरिया जिला पंचायत ने शासकीय धन के दुरुपयोग के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। कुल 60 वर्तमान और पूर्व सरपंचों के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। इन सभी सरपंचों को 15 दिन के भीतर राशि जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 और 92 के तहत की जा रही है। यदि निर्धारित समय-सीमा में राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित सरपंचों की संपत्ति की नीलामी की जाएगी। इसके अलावा, उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जा सकता है और सिविल जेल की कार्रवाई भी की जा सकती है। जनपद के कई सरपंचों पर वसूली कार्रवाई वसूली सूची में जनपद पंचायत पाली और करकेली के कई सरपंच शामिल हैं। जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत जिन सरपंचों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें घुनघुटी से सिरतिया बाई (₹1,20,836 और ₹1,69,764), गोरईया से सुरेश सिंह मरावी (₹4,72,924), सलैया-02 से उदयनारायण सिंह (₹4,50,927), बन्नौदा से शोभा सिंह (₹2,70,488 और ₹3,75,877) और ओदरी से मुन्नी बाई सिंह (₹2,80,733) प्रमुख हैं। इसी तरह, जनपद पंचायत करकेली के सरपंचों में अचला से प्रभा चतुर्वेदी (₹1,84,774 और ₹81,004), अमड़ी से बाबी बाई सिंह (₹4,44,836), अतरिया से लौंग बाई (₹18,65,836 और ₹3,00,000), उजान से इन्सान सिंह (₹5,52,117) और मरदरी से अमासा बाई (₹3,47,242) शामिल हैं। यह सूची काफी लंबी है और इसमें कई अन्य नाम भी सम्मिलित हैं। जनपद पंचायत पाली अंतर्गत सरपंचों की सूची:
घुनघुटी – सिरतिया बाई –1 लाख 20 हजार 836 रुपए
गोरईया – सुरेश सिंह मरावी – ₹4,72,924
ममान – लालमन बैगा – ₹87,914
तिवनी – नरबद सिंह – ₹2,17,913
तिवनी – नरबद सिंह – ₹96,397
सलैया-02 – उदयनारायण सिंह – ₹4,50,927
घुनघुटी – सिरतिया बाई – ₹1,69,764
मलहदू – सुकरतिया बाई – ₹1,54,745
बन्नौदा – शोभा सिंह – ₹2,70,488
ओदरी – मुन्नी बाई सिंह – ₹2,80,733
बन्नौदा – शोभा सिंह – ₹3,75,877
जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत:
12. महरोई – बीरन कोल – ₹44,880
13. अचला – प्रभा चतुर्वेदी – ₹1,84,774
14. अमड़ी – बाबी बाई सिंह – ₹4,44,836
15. अतरिया – लौंग बाई – ₹18,65,836
16. अतरिया – लौंग बाई – ₹3,00,000
17. धनवार – मंगल कोल – ₹65,292
18. अचला – प्रभा चतुर्वेदी – ₹81,004
19. कल्दा – पहलवान सिंह – ₹3,33,778
20. बडखेरा-16 – तिलकी बाई – ₹53,489
21. उजान – इन्सान सिंह – ₹5,52,117
22. गुड़ा – अवसर बाई – ₹31,728
23. कछरवार – मोहनलाल प्रजापति – ₹69,261
24. गोपालपुर – कमल भान सिंह – ₹46,000
25. मरदरी – अमासा बाई – ₹3,47,242
26. निपनिया – भारती सिंह राठौर – ₹2,36,600
27. देवरा – हनुमान प्रसाद बैगा – ₹2,75,600
28. पटपरा – सुखिया बाई – ₹78,800
29. जुडवानी – सुमित्रा बाई – ₹29,119
30. बडखेरा-16 – तिलकी बाई – ₹79,407
31. बंधयाटोला – गिरवर सिंह – ₹1,95,000
32. बेलसरा – हरिदीन बैगा – ₹2,04,700
33. चरगवां – केशकली – ₹1,28,970
जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत:
34. माला – जमुना प्रसाद बैगा – ₹1,57,613
35. पलझा – धनपत सिंह परस्ते – ₹1,33,750
36. रक्सा – अंजू वर्मा – ₹3,32,069
37. दमोय – कामता प्रसाद पटेल – ₹1,43,399
38. इन्दवार – कौशल प्रसाद रजक – ₹55,178
39. धमोखर – रधिया बाई बैगा – ₹7,411
40. बरबसपुर – धनिया बाई कोल – ₹1,06,857
41. चेचरिया – राजभान सिंह – ₹3,00,000
42. नदावन – श्याम बाई कोल – ₹18,503
43. दमोय – माया कोल – ₹75,234
44. बल्हौड़ – गेंदिया बाई – ₹4,40,533
45. मझगवां – दीपक राय – ₹1,47,829
46. चंसुरा – बुद्धा कोल – ₹1,30,046
47. बरबसपुर – बाल्मीक प्रसाद यादव – ₹1,21,145
48. समरकोईनी – गीता बाई – ₹41,667
49. समरकोईनी – पीताम्बर सिंह – ₹34,000
50. भोलगढ़ – मनोरमा परौहा – ₹59,000
51. रथेली – संतराम सिंह – ₹76,335
52. पतौर – दारा सिंह – ₹97,963
53. मझोखर – गुडिया द्विवेदी – ₹16,956
54. बेल्दी – उमेश कोल – ₹41,300
55. चंदवार – हरिप्रसाद द्विवेदी – ₹1,97,780
56. असोढ़ – लक्ष्मी बाई – ₹1,07,950
57. बकेली – शैलेन्द्र सिंह मरावी – ₹47,201
58. असोढ़ – कैलाश पटेल – ₹27,227
59. खलौंध – भूरी बाई पटेल – ₹76,383
60. दमोय – रामकली पटेल – ₹4,54,896



Source link