एकबार खा ली ये ठेसा चटनी तो सब्जी का भूल जाएंगे स्वाद, 15 दिन तक नहीं होती खराब, सफर के लि

एकबार खा ली ये ठेसा चटनी तो सब्जी का भूल जाएंगे स्वाद, 15 दिन तक नहीं होती खराब, सफर के लि


Last Updated:

Thecha Chutney Recipe: बुरहानपुर की ठेसा चटनी एक बेहद स्वादिष्ट और चटपटी रेसिपी है जो खासतौर पर गर्मियों में खूब पसंद की जाती है. इस चटनी की खास बात यह है कि यह आसानी से घर पर बन जाती है और करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती. इसमें मोटी मिर्च, लहसुन, जीरा और तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. लोग इसे खासकर सफर में अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं क्योंकि यह लंबे समय तक टिकती है. अगर आप भी कुछ नया और चटपटा ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

Thecha Chutney Recipe in Hindi: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की एक खास चटनी इन दिनों खूब चर्चा में है जिसे लोग “ठेसा चटनी” के नाम से जानते हैं. गर्मियों में जब कुछ तीखा और मजेदार खाने का मन करता है, तो यह चटनी हर किसी की पहली पसंद बन जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये स्वाद में जबरदस्त होती है और करीब 15 दिन तक खराब भी नहीं होती. यही वजह है कि लोग इसे खासतौर पर सफर में साथ लेकर जाना पसंद करते हैं.

एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
लोकल एक्सपर्ट फुला बाई बताती हैं कि ठेसा चटनी बनाना बेहद आसान है और इसे घर पर कोई भी बना सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती बस मोटी मिर्च, लहसुन, जीरा, नमक और तेल. इन सबको मिलाकर एकदम देसी स्टाइल में कूटा जाता है, जिससे इसका असली स्वाद आता है.

ऐसे बनाएं घर पर ठेसा चटनी
अगर आप भी इसे ट्राय करना चाहते हैं, तो तरीका बहुत सिंपल है,
सबसे पहले आधा किलो मोटी मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसके बाद इसमें करीब 50 ग्राम लहसुन, 40 ग्राम नमक डालें. अब 50 ग्राम तेल को हल्का गर्म करें और उसमें लगभग 10 ग्राम जीरा फ्राई कर लें. फिर इस तेल को मिर्च और लहसुन में डालकर अच्छे से कूट लें. बस तैयार है आपकी चटपटी ठेसा चटनी!

सफर के लिए बेस्ट ऑप्शन
इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये जल्दी खराब नहीं होती. करीब 10-15 दिन तक आराम से चल जाती है, इसलिए लोग इसे ट्रैवल के दौरान अपने साथ जरूर रखते हैं. रोटी, पराठा या दाल-चावल हर चीज के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

क्यों हो रही इतनी फेमस?
आजकल लोग झटपट बनने वाली और टिकाऊ चीजें ज्यादा पसंद करते हैं. ठेसा चटनी इन दोनों चीजों पर पूरी तरह फिट बैठती है जल्दी बनती है, स्वाद में जबरदस्त और लंबे समय तक चलने वाली. इसी वजह से यह बुरहानपुर से निकलकर अब दूसरे शहरों में भी लोगों की पसंद बनती जा रही है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link