खेत की रखवाली कर रहे मूक-बधिर युवक पर हमला: हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने जांच शुरू की – Chhatarpur (MP) News

खेत की रखवाली कर रहे मूक-बधिर युवक पर हमला:  हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने जांच शुरू की – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोरवा में देर रात एक मूक-बधिर युवक पर हमला किया गया। पूरन अहिरवार नामक युवक अपने खेत की रखवाली कर रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर बेरहमी से मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पास मौजूद एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी पूरन के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक बोल और सुन नहीं सकता, जिसके कारण वह हमलावरों की पहचान करने में असमर्थ है। इस स्थिति के चलते पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचना एक चुनौती बन सकती है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link