अशोकनगर में फोटोग्राफर का सुसाइड: 26 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी; सुबह चाय लेकर पहुंची मां तो फंदे पर मिला – Ashoknagar News

अशोकनगर में फोटोग्राफर का सुसाइड:  26 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी; सुबह चाय लेकर पहुंची मां तो फंदे पर मिला – Ashoknagar News




अशोकनगर के कबीरा रोड पर 26 वर्षीय फोटोग्राफर अरविंद (पिता भगवत सिंह अहिरवार) ने रात में घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह तब चला जब मां उसे चाय देने पहुंची और दरवाजा नहीं खुला। पत्नी और बेटे से अलग कमरे में सो रहे युवक के कमरे का पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, अरविंद पेशे से फोटोग्राफर था। रात में वह अपनी पत्नी और बेटे से अलग घर के दूसरे कमरे में सोने गया था। इसी दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मां के जगाने पर नहीं खुला दरवाजा, पुलिस ने तोड़ा सुबह जब अरविंद की मां उसे चाय के लिए जगाने पहुंचीं, तो काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर से कोई हलचल न होने पर उन्हें अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। आत्महत्या का कारण अज्ञात, मामले की जांच जारी घटनास्थल की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



Source link