अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन करने वाले जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी जननायक टंट्या भील की आज (4 अप्रैल) जयंती है। इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली खंडवा के ग्राम बड़ौदा अहीर में समारोह आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सुबह 10.15 बजे बड़ौदा अहीर पहुंचकर गांव में स्थापित स्मारक पर पूजन करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी शामिल होंगे। विद्यार्थियों के साथ संवाद कर करेंगे मध्यान्ह भोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पटेल सुबह 9 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11 बजे वे जननायक के स्मारक पर पूजन करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे आयोजित जयंती कार्यक्रम में हितग्राहियों को सिकल सेल कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल स्थानीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनके साथ मध्यान्ह भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे वे हेलीपैड से खरगोन के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रभारी मंत्री लेंगे समीक्षा बैठक, करेंगे अस्पताल का निरीक्षण जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे बड़ौदा अहीर पहुंचेंगे। जयंती कार्यक्रम के बाद मंत्री लोधी दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे शाम 5 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और फिर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
Source link