ग्वालियर के ज्वेलरी शॉप में चोरी, CCTV में कैद घटना: दो बच्चियों के साथ दाखिल हुई थीं महिलाएं, असली छोड़कर नकली गहने चोरी कर ले गईं – Gwalior News

ग्वालियर के ज्वेलरी शॉप में चोरी, CCTV में कैद घटना:  दो बच्चियों के साथ दाखिल हुई थीं महिलाएं, असली छोड़कर नकली गहने चोरी कर ले गईं – Gwalior News




ग्वालियर में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई है। फर्क सिर्फ इतना है कि चोर असली जेवरात छोड़कर आर्टिफिशियल गहने सोना समझकर चोरी कर ले गए हैं। पूरी वारदात ज्वेलरी शॉप में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। शाम को जब दुकान के गहरों की काउंटिंग की जा रही थी तो कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी कम नजर आई। जब CCTV फुटेज चेक किए तो उसमें दो बच्चियों के साथ दो महिलाएं दुकान में आकर हाथ की सफाई दिखातीं नजर आ रही है। घटना एक दिन पहले मोर बाजार बाड़ा की होना बताई गई है। व्यापारी ने पुलिस को CCTV कैमरे देते हुए सूचना दी है, लेकिन गहने नकली होने के चलते एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। व्यापारी ने वीडियो सोशल मीउिया पर अन्य दुकानदारों को अलर्ट करने अपलोड किए हैं।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोर बाजार में बृजवाजी ज्वेलर्स के नाम से एक सराफा दुकान है। शुक्रवार को दुकान पर शाम के समय एक बुजुर्ग व एक युवा महिला खरीदारी करने पहुंची थीं। उनके साथ दो बच्चियां भी थीं। दुकान के संचालक गौरव अग्रवाल एक अन्य कस्टमर को ज्वेलरी दिखा रहे थे। यह दोनों महिलाएं व बच्चे पास की बेंच पर बैठ गए। वह अपने हाथ से जेवर देखने लगे। तभी दुकान की महिला कर्मचारी आ गई और उन्होंने ज्वेलरी दिखाना शुरू कर दी। महिला ग्राहक ने बातें करते हुए बीच में कुछ ज्वेलरी गायब कर दी। एक से दो गहने उनकी बच्चियों ने छुपा दिए। इसके बाद वह बिना कुछ सामान लिए वापस लौट गईं।
बच्चियां बार-बार सामान को टच कर रही थीं
उनके जाने के बाद जब व्यापारी को संदेह हुआ कि यह महिलाओं ने कुछ खरीदा नहीं, लेकिन इनके साथ जो बच्चियां थीं वह हर गहने को छूकर देख रही थीं। मामला कुछ गड़बड़ लग रहा था। इसके बाद रात को जब जेवरातों की गणना की तो पता लगा कि कुछ गहने गायब हैं।
असली छोड़कर नकली ले गई महिलाएं
जब व्यापारी ने दुकान में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें महिलाएं व बच्चियां ज्वेलरी उठाते नजर आ रही हैं। व्यापारी ने सामान की गणना की तो उन्होंने चेक किया कि चांदी व सोने के असली गहने छोड़कर संदिग्ध महिलाएं नकली मतलब आर्टिफिशियल गहने चोरी कर ले गई हैं। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली है। साथ ही मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस देते हुए CCTV फुटेज भी दे दिए हैं। पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि चोरी की घटना हुई थी। दुकान में लगे CCTV कैमरे में महिलाएं व उनके साथ आई बच्चियां सामान उठाते रखते दिखी हैं। पर चोरी गया सामान नकली सोना था इसलिए व्यापारी ने एफआईआर कराने से इनकार कर दिया है।



Source link