तिरला में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, संगठन महामंत्री जामवाल पहुंचे: संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया; विचारधारा और निरंतर अभ्यास पर जोर – Dhar News

तिरला में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, संगठन महामंत्री जामवाल पहुंचे:  संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया; विचारधारा और निरंतर अभ्यास पर जोर – Dhar News




धार में शनिवार को भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत तिरला मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सत्र शुरू हुआ। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, धार विधायक नीना वर्मा और पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि विक्की पाटीदार ने वर्ग गीत प्रस्तुत किया। सेवा और समर्पण से काम करने का संदेश
मुख्य वक्ता अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा की मजबूती केवल विचारधारा से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास और आत्मविश्लेषण से आती है। जामवाल ने कार्यकर्ताओं से सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का आग्रह किया। जामवाल ने आगे कहा कि प्रशिक्षण एक निरंतर प्रक्रिया है, जो कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और निष्ठा का संचार करना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण वर्ग के अन्य सत्रों में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, जिला महामंत्री राकेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राखी राय और जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष महेश रावला, जिला मंत्री आरती पटेल सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पाटीदार ने किया।



Source link