नरसिंहपुर के सालीचौका क्षेत्र के ग्राम बसुरिया में शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब हो गई। कटाई से पहले गिरी फसलें
गांव में कई किसानों की गेहूं और चने की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन ओलों और बारिश के कारण फसलें खेतों में गिर गईं। इससे दानों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश ने उनकी पूरी मेहनत खराब कर दी है। अचानक हुए नुकसान से वे काफी परेशान हैं और आगे भी मौसम खराब रहने की आशंका से चिंता में हैं। किसानों ने की मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सर्वे कराया जाए और नुकसान का सही आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।
Source link