MP में मौसम बरपा रहा कहर, झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि का तांडव, 45 जिलों में अलर्ट

MP में मौसम बरपा रहा कहर, झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि का तांडव, 45 जिलों में अलर्ट


Madhya Pradesh Weather Rain Alert: मध्य प्रदेश में मौसम हर पल बदल रहा है और पश्चिमी विक्षोम की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है. अचानक से हुई बारिश ने प्रदेशवासियों को ठंडक का अहसास करवाया है. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की तरफ से प्रदेशवासियों से आगामी दिनों के लिए सर्तक रहने की सलाह दी गई है. तेज हवा और बारिश ने किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई है.

ग्वालियर में गिरे ओले
ग्वालियर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई . इसके बाद वहां पर करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि देखने को मिली. बताया जा रहा है कि चने के आकार में ओले गिरे हैं. ग्वालियर में मौसम हर पल अपनी रंगत दिखा रहा है, जब ओले गिरे हैं, तो ऐसा लगा है कि बर्फ की चादर बिछ गई हो.

बैतूल में सड़कों पर बिछी ओलों की चादर
मध्य प्रदेश के बैतूल में मुलताई और आमला ब्लॉक के साथ कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई है. सड़कों और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई. ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. गेहूं, चना की फसलों को क्षति हुई. मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और यह अब तक की सबसे भारी ओलावृष्टि हुई है.

45 जिलों में जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट
अप्रैल में मध्य प्रदेश में गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार बारिश का दौर चल रहा है. प्रदेश के 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ से बना स्ट्रॉन्ग सिस्टम मध्य प्रदेश को घेरे हुए है. इस वजह से पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में ओले के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा

बारिश और गरज-चमक का दौर
भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.



Source link