इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मैनेजमेंट: रविवार शाम पीक टाइम में कई चौराहों पर हुई निगरानी; तुरंत क्लियर हुआ जाम – Indore News

इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मैनेजमेंट:  रविवार शाम पीक टाइम में कई चौराहों पर हुई निगरानी; तुरंत क्लियर हुआ जाम – Indore News




शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने अब ड्रोन का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रविवार शाम बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी रखी गई, जिससे जाम की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान डीसीपी खुद पूरे समय मॉनिटरिंग करते दिखाई दिए। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं। ड्रोन के जरिए जहां भी वाहन फंसे नजर आए, वहां तुरंत पुलिस टीम को अलर्ट कर ट्रैफिक क्लियर कराया गया। रविवार रात व्हाइट चर्च चौराहा, मधुमिलन, गांधी चौक, गीताभवन और नवलखा चौराहे जैसे व्यस्त इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। पीक टाइम के दौरान कहीं भी बड़े जाम की सूचना नहीं मिली। डीसीपी के मुताबिक, इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यदि आगे भी यह व्यवस्था कारगर रहती है, तो आने वाले दिनों में इसे नियमित रूप से लागू किया जाएगा। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर के व्यस्त बाजारों में जाकर व्यापारियों से भी चर्चा की थी और बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।



Source link