इंदौर में सब इंस्पेक्टर की मारपीट का VIDEO: बाइक सवार को मारी लात, कहे अपशब्द; DCP बोले- पता लगाकर जांच करेंगे – Indore News

इंदौर में सब इंस्पेक्टर की मारपीट का VIDEO:  बाइक सवार को मारी लात, कहे अपशब्द; DCP बोले- पता लगाकर जांच करेंगे – Indore News


युवक को लात मारते हुए एसआई बलराम सिंह तोमर।

इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम सिंह तोमर की मारपीट का वीडियो सामने आया है। एसआई ने एक बाइक सवार को लातों से पीटा और उसे अपशब्द कहे हैं। हालांकि, यह वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है।

.

वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार गलत है। मामले की जांच की जाएगी। वीडियो काफी छोटा है, जिसमें एसआई द्वारा मारपीट करते हुए दिखाया गया है। घटना की शुरुआत कैसे हुई और विवाद क्या था, यह स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले में एसआई के बयान लिए जाएंगे। जांच एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।

एसआई युवक को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

युवक ने नहीं की थी शिकायत

दिसंबर महीने की शुरुआत में जब युवक की एसआई तोमर ने पिटाई की थी। तब उस युवक ने शिकायत नहीं की थी। अब मामले में शिकायत मिलने पर युवक के भी बयान लिए जा सकते हैं।

बता दें कि बलराम सिंह तोमर पहले क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे। बाद में उनका उज्जैन ट्रांसफर हो गया था। कुछ समय पहले ही वे डीआरपी लाइन में आए थे। यहां से उन्होंने ट्रैफिक थाने में अपना ट्रांसफर करवा लिया है।



Source link