छतरपुर में रविवार को चलती ट्रेन से गिरने का एक गंभीर मामला सामने आया है। 24 वर्षीय गुलाब अहिरवार, निवासी शाहगढ़ (जिला सागर), कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस से मथुरा काम के सिलसिले में जा रहा था। युवक ने छतरपुर रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुआ, लेकिन कोच में अधिक भीड़ होने के कारण उसे गेट पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ट्रेन छतरपुर स्टेशन से करीब 6 से 7 किलोमीटर आगे निकल चुकी थी और तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान युवक के मुताबिक किसी व्यक्ति ने उसे पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खुद उठकर घर तक पहुंचा
घटना के बाद भी युवक ने हिम्मत नहीं हारी। गंभीर चोटों के बावजूद वह खुद उठकर रेलवे ट्रैक के किनारे बने एक घर तक पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उसका इलाज जारी है। इस घटना में गुलाब के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, उसके सिर, हाथ, पैर, पीठ, कमर सहित शरीर में के जगह बाहरी और अंदरूनी चोटें हैं। घायल का कहना है कि गनीमत रही कि जहां वह गिरा वहां कोई खाई नहीं थी, और न ही उस समय इलेक्ट्रिक पोल से टकराया और वह सीधा गिट्टी पर जा गिरा। बैग ट्रेन में ही छूट गया
युवक ने बताया कि वह अपने साथ बैग में जरूरी सामान लेकर जा रहा था, जो ट्रेन में ही छूट गया। घटना के चलते उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
Source link