Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से पहले सम्मानित किया गया. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण किया गया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों की फैमिली भी वहां मौजूद थी.
अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ते नाम पर चिन्नास्वामी में स्टैंड
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. दोनों टीमों इस मैच के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी, लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को सम्मानित किया गया. मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले स्टैंड का एक भावुक समारोह में आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया, जिसमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए.
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष और इन दोनों महान खिलाड़ियों के लंबे समय तक साथी रहे वेंकटेश प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजित सोमसुंदर ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस अनावरण समारोह की देखरेख की. केएससीए ने 14 फरवरी को घोषणा की थी कि 24,177 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले द्रविड़ और 956 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले कुंबले, तथा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी के नाम पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टैंड (एंड) का नाम रखा जाएगा.
A fitting tribute to two of India’s finest cricketing stalwarts 🫡