भोपाल के वार्ड-51 के शाहपुरा में रविवार को पार्क और सीमेंट क्रांकीट सड़क के लिए भूमिपूजन किया गया। यहां 9 लाख रुपए की लागत से पार्क और 11 लाख रुपए से सीसी रोड बनेगा। कार्यक्रम के दौरान भूमिपूजन मंच राजनीतिक बयानबाजी का अखाड़ा भी बन गया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर राजनीतिक बयान भी दिया। मंच पर भोपाल संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, विकास विरानी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा, बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता वोट की राजनीति के लिए ढोंग करते हैं। जब जनता के बीच जाना होता है, तो वे तिलक भी लगवाते हैं, आरती भी करते हैं और माता की चुनरी भी ओढ़ लेते हैं, लेकिन विधायक बनते ही उनकी निष्ठा बदल जाती है और वे राष्ट्र की आन-बान-शान ‘वंदे मातरम’ गाने से भी इनकार कर देते हैं। जनता अगली बार मध्य विधानसभा का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में दें, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का जोश
कार्यक्रम में भोपाल संगठन के प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा ने पार्षद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलती है।
Source link