Last Updated:
Sagar Top 5 Schools: 1 अप्रैल 2026 से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है स्कूलों में इस दिन को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया जहां बच्चों का तिलक लगाकर मलाई पहनकर स्वागत किया गया तो यह पल अभिभावक और शिक्षकों को खास रहा, एक तरफ जहां स्कूलों ने इसकी तैयारी कर ली तो दूसरी तरफ अभिभावक भी अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों को तलाश कर रहे हैं…
सागर शहर में और इससे लगी इलाकों में नर्सरी प्ले स्कूल की बात करें तो 100 से अधिक स्कूल हैं ऐसे में अभिभावकों के लिए यह बड़ी चुनौती हो जाती है कि वह आखिर किस स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराए ऐसे में हम आपको सागर के कुछ स्कूल सजेस्ट कर रहे हैं जहां पर आप विजित करने के बाद एडमिशन ले सकते हैं.
सागर शहर की सबसे पुरानी सरकारी और प्राइवेट स्कूल की बात करें तो यहां हर तरह की स्कूल शिक्षा सुविधा उपलब्ध है जहां बच्चों के शैक्षणिक डेवलपमेंट के साथ शारीरिक गतिविधि और स्केल पर भी बचपन से ही काम किया जाता है.
सागर शहर का सबसे पुराना स्कूल कैंट क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल है जहां कलेक्टर एसपी मंत्री विधायक सहित अन्य अफसरों और नेताओं के बच्चों का एडमिशन कराने के लिए लाइन लगी रहती है. जो लगभग डेढ़ सौ साल पुराना स्कूल है और आज भी यहां पर हाई क्लास एजुकेशन बच्चों को मिलती है. लेकिन यहां एडमिशन पाना भी बड़ा कठिन माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा अगर सरकारी स्कूल की बात करें तो संदीपनी एमएलबी सीएम राइज स्कूल जहां नर्सरी के बच्चों के लिए बड़े- बड़े प्राइवेट स्कूल से बेहतर सुविधा मिलती हैं और यहां पर एडमिशन के लिए केवल उन बच्चों की ही पात्रता रखी गई है जो या तो सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हो या जो आंगनवाड़ी की सूची में जिनका नाम दर्ज हो यहां पर भी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सोर्स से एडमिशन मिल पा रहे.
ऐसे ही सागर कैंट में आने वाला एक और महार पब्लिक रेजीमेंट स्कूल है जहां पर बच्चों को अनुशासन के साथ-साथ नई-नई शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाता है यहां हर दिन बच्चों को कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है, यहां पर भी एडमिशन पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है.
ऐसे ही बच्चों के लिए मॉडर्न सुविधा देने वाला फर्स्ट क्राय स्कूल भी है जो आजकल अभिभावकों का पसंदीदा स्कूल बना हुआ है. यहां अनुभवी शिक्षकों के द्वारा बच्चों को मजेदार अंदाज में पढ़ना लिखना सिखाया जाता है, साथ ही नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों को प्ले स्कूल के लिए बहुत कंफर्ट जोन तैयार किया गया है.
सागर की मकरोनिया क्षेत्र में स्थित सैनिक स्कूल है जहां बचपन से ही बच्चों को फिजिकल गतिविधियों में इंवॉल्व कर दिया जाता है और बचपन से ही इनके दिल में देश के प्रति दीवानगी जुनून देखने को मिलता है और बड़े होकर यह पोलिस आर्मी जैसी किसी भी फील्ड में जा सकते हैं.
सागर की बस स्टैंड पर स्थित जैन पब्लिक स्कूल भी है जहां एमपी बोर्ड सीबीएसई से पढ़ाई होती है यह अर्ध शासकीय स्कूल हैं.