सीहोर मंडी में 6 घंटे अघोषित कटौती पर चक्काजाम: नागरिक-व्यापारी सड़क पर उतरे; बोले- नए सब-स्टेशन के बाद भी नहीं सुधरी हालत – Sehore News

सीहोर मंडी में 6 घंटे अघोषित कटौती पर चक्काजाम:  नागरिक-व्यापारी सड़क पर उतरे; बोले- नए सब-स्टेशन के बाद भी नहीं सुधरी हालत – Sehore News




सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने आज (रविवार) सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि कंपनी क्षेत्र में अत्यधिक बिजली कटौती कर रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंडी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार घोषित और अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी के इस दौर में दिन और रात में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। आज अघोषित कटौती का समय 6 घंटे से अधिक हो गया, जिससे लोगों का सब्र टूट गया। नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग से बार-बार आग्रह करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। नए सब-स्टेशन से भी हालत में सुधार नहीं
यह उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने 26 मार्च को मंडी में 2 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया था। तब उन्होंने कहा था कि इस सब-स्टेशन से क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और गर्मी में राहत मिलेगी। हालांकि, इसके विपरीत, मंडी क्षेत्र में बिजली का संकट और कटौती और बढ़ गई है।



Source link