IPL की 5 टीमें …जिनके नाम दर्ज है पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

IPL की 5 टीमें …जिनके नाम दर्ज है पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

IPL की 5 टीमें …जिनके नाम दर्ज है पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पावरप्ले में ही आज तक टीमों का लक्षय बड़ा स्कोर खड़ा करने का होता है. इस काम को सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ने बखूबी अंजाम दिया है. ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है.

Zoom

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी के नाम आईपीएल पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसा तूफानी ओपनर के आने की वजह से टीम को तेज शुरुआत मिल रही है. पावरप्ले में ही दोनों खिलाड़ी ऐसी तबाही मचाते हैं कि विरोधी टीम की हालत खराब हो जाती है. टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाए गए बड़े स्कोर में अभिषेक शर्मा की टीम सनराइजर्स का नाम टॉप पर है. टॉप 5 स्कोर में तीन बार इस टीम का नाम आता है.

125 पर 0, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2024

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को टी20 क्रिकेट की सबसे विस्फोटक जोड़ियों में गिना जाता है. पावरप्ले के 6 ओवर में दोनों के नाम 125 रन बनाने का रिकॉर्ड है. दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में जमकर तबाही मचाई है. हेड ने 2024 में 36 में से 26 गेंद का सामना किया और 84 रन ठोक डाले. थे. वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने 400 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 10 गेंद में 40 रन बनाए थे जिसमें पांच छक्के और दो चौके. शामिल थे. सनराइजर्स ने अपनी पारी 266 पर 7 विकेट पर खत्म की थी.

107 पर 0, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2024

दूसरे नंबर पर भी इसी जोड़ी का नाम आता है. इस बार फर्क ये था कि ये पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए नहीं आई. लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य दिया था. हेड और अभिषेक क्रीज पर हों तो कुछ भी मुमकिन है, दोनों ने मिलकर 6 ओवर में 107 रन बना डाले. पांच गेंदबाज आजमाए गए, सभी को पहले छह ओवर में 13 चौके और आठ छक्के पड़े. लक्ष्य 62 गेंद बाकी रहते और दस विकेट से हासिल कर लिया गया.

105 पर 0, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आईपीएल 2017

159 रन का पीछा करते हुए केकेआर ने सरप्राइज देते हुए सुनील नरेन को ओपनिंग के लिए भेजा. कई लोगों को लगा था कि क्रिस लिन की वापसी और गौतम गंभीर के रहते नरेन नीचे बल्लेबाजी करेंगे. इससे आरसीबी दोनों छोर से दबाव में आ गई. लिन ने पहले ओवर में 14 और तीसरे ओवर में 14 रन बनाए, फिर नरेन ने चौथे ओवर में 26 रन ठोक दिए. पावरप्ले खत्म होते-होते नरेन ने आईपीएल का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया, जबकि लिन 49 रन पर थे.

100 पर 2, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दूसरा क्वालीफाइंग प्ले-ऑफ, आईपीएल 2014

227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स की पहली 36 गेंद में सुरेश रैना के बल्ले से अकेले 87 रन निकले. इसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. यह आईपीएल इतिहास का पहला तीन अंकों का पावरप्ले स्कोर था, लेकिन इसके बावजूद सीएसके 24 रन से मैच हार गई.

94 पर 1, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2025

लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड का नाम है. कोच डेनियल वेटोरी ने कहा था कि एसआरएच आक्रामक खेलेगी और पहले ही दिन यह वादा पूरा कर दिया गया. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, जिससे एसआरएच को मदद मिली. हेड ने छह अलग-अलग दिशाओं में छह चौके मारे, छक्के काउ कॉर्नर, लॉन्ग ऑन और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से आए. अभिषेक ने फजलहक फारूकी को पांच चौके मारे, ईशान किशन ने महेश थीक्षाना की गेंदों पर पांच चौके लगाए.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link