MP LIVE: अनूपपुर- कोतमा में अग्रवाल होटल गिरने से 2 की मौत, 5 घायल, रेस्क्यू जारी; CM विष्

MP LIVE: अनूपपुर- कोतमा में अग्रवाल होटल गिरने से 2 की मौत, 5 घायल, रेस्क्यू जारी; CM विष्


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

अनूपपुर- कोतमा में अग्रवाल होटल गिरने से 2 की मौत, 5 घायल, रेस्क्यू जारी
अनूपपुर में अग्रवाल होटल गिरने की घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भिलाई से 36 एनडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू तेज गति से चल रहा है. मृतक रामकृपाल यादव (40 वर्ष) और हनुमान दीन यादव (50 वर्ष) हैं. घायलों में से 2 को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रशासन के साथ-साथ मध्य प्रदेश के वन मंत्री और कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री घटना स्थल पर लगभग 10 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. जिम्मेदार अधिकारियों ने रेस्क्यू पूरा होने के बाद विभागीय कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है.

बालोद के कई इलाकों में बेमौसम बारिश
बालोद में मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बेमौसम बारिश हुई. गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश ने मौसम में नमी बढ़ा दी और उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई. हालांकि, अचानक बारिश और बदलते मौसम से फसलों को नुकसान होने की आशंका है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है.

बिलासपुर पुलिस का सख्त अभियान, 146 बदमाशों की चेकिंग, 15 मामलों में कार्रवाई
बिलासपुर में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. 146 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई, 34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया गया और 15 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. तीन वारंट तामील किए गए और अपराध से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई. अभियान SSP के निर्देश पर लगातार जारी है.

कोंडागांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलते ही कई जगहों पर आपदा की स्थिति बनी है. कोंडागांव के ग्राम बेतबेड़ा जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं, कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात तेज बारिश और आंधी-तूफान से कुसमुंडा, दीपका, दर्री और बालको के निवासी प्रभावित हुए. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, आंधी और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, कबीरधाम, कोरिया और सूरजपुर जिलों में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

कांकेर में मौसम का मिजाज बदल
कांकेर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. बे मौसम बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बस्तर दौरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बस्तर का दौरा करेंगे। मिशन “गांव चलो” अभियान के तहत वे ग्राम मर्दापोटी और मचान्दुर में पंचायत एवं बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 6 बजे वे रायपुर निवास लौटेंगे।

भोपाल विधानसभा में विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे. वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. विधानसभा में इस अवसर पर विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर का दौरा करेंगे. वे दोपहर 1 बजे रायपुर से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे. यहां वे 3 बजे प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद 4.30 बजे सीएम कुनकुरी से रायपुर लौटेंगे और शाम 6 बजे तक राजधानी पहुंच जाएंगे.

जबलपुर में ठगी का नया तरीका, बुजुर्ग महिला को डर दिखाकर मंगलसूत्र लूट
जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से ठगी और लूट का मामला सामने आया है. नकाबपोश दो बदमाशों ने महिला को ज्यादा सोना पहनने पर लूट का डर दिखाकर बातों में फंसाया और उसका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

भोपाल में तलैया पुलिस का बड़ा एक्शन, इतवारा में गुंडों पर कसी नकेल
भोपाल में तलैया थाना पुलिस ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए इतवारा इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ निगरानीशुदा और लिस्टेड गुंडों के घरों पर छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही इस कार्रवाई में कई संदिग्धों की तलाश जारी है और पुलिस की सर्चिंग लगातार चल रही है.



Source link