MP Weather Update: भिंड और रीवा जिले में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. त्यौंथर तहसील के बरेठी, कोराव समेत कई गांवों में गिरे ओलों से फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं. अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे किसान चिंता में डूब गए हैं. प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. इस बीच राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और किसानों को उनका हक मिलेगा. कलेक्टर और राजस्व अधिकारियों को तत्काल सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द राहत राशि स्वीकृत की जा सके.