अहमदाबाद के श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को भेंट किए 29 किलो चांदी के आभूषण, कीमत करीब 70 लाख

अहमदाबाद के श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को भेंट किए 29 किलो चांदी के आभूषण, कीमत करीब 70 लाख


Last Updated:

Ujjain Mahakal News: महाकाल मंदिर में गुजरात से आए भक्त ने बाबा महाकाल को कीमती आभूषण अर्पित किए. इतना ही नहीं महाकाल मंदिर समिति को भर्तहरी गुफा उज्जैन के पीर योगी श्री रामनाथ जी महाराज द्वारा एक नग ड्रोन कैमरा दान किया गया है.

Ujjain  News: धार्मिक नगरी उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के नाम से जानी जाती है. मान्यता है कि इस पवित्र नगरी के हर कण में भगवान शिव का वास है. यहां के आराध्य बाबा महाकाल हैं, जिनकी पूजा सबसे पहले की जाती है. प्रतिदिन देश-विदेश से भक्त यहां पहुंचकर दर्शन करते हैं और श्रद्धा अनुसार दान अर्पित करते हैं. सोमवार काे भी दरबार में दो अलग-अलग श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दान समर्पित कर आस्था की अनूठी मिसाल पेश की. एक श्रद्धालु ने तो बाबा को ऐसा श्रंगार अर्पित किया, जिसकी चमक और कीमत से हर कोई चौंक गया.

चमचमाते आभूषणों ने चौंकाया
महाकाल मंदिर मे उस समय भक्ति का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब अहमदाबाद से आए श्रद्धालु महेश भाई भगवानदास ठाकुर अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे. उनकी आंखों में आस्था और मन में गहरी श्रद्धा थी. दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर समिति को करीब 70 लाख रुपये मूल्य के लगभग 29 किलो चांदी से बने भव्य आभूषण अर्पित किए. इन आभूषणों में मुकुट, पगड़ी और अन्य सजावटी वस्तुएं शामिल थीं. मंदिर के सहायक प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि यह दान भक्त की सच्ची भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया.

जानिए श्रृंगार की खासियत 
श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक विशेष दान ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. एक भक्त ने बाबा महाकाल के लिए चांदी से बने भव्य आभूषण अर्पित किए, जिनमें पगड़ी, गंगाजली युक्त मुकुट, नागफन और सूर्यकिरण जड़ित मुकुट, चंद्रमा अलंकृत मुकुट, मुण्डमाला, कुंडल, धूप पात्र, डमरू-घंटी, रुद्राक्ष माला, त्रिपुण्ड, चंवर और नेत्र जैसे अनेक श्रृंगार शामिल थे. इन सभी रजत आभूषणों का कुल वजन करीब 29 किलो 941 ग्राम बताया गया. इनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है. इस पवित्र अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने दानदाता का सम्मान कर आभार व्यक्त किया.

दूसरे दान मे ड्रोन कैमरा 
उज्जैन के भरतरी गुफा के पीर योगी श्री रामनाथ जी महाराज की भक्ति उस समय खास बन गई, जब उन्होने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दरबार मे एक दान दिया. शांत भाव से उन्होंने बाबा महाकाल को एक ड्रोन कैमरा अर्पित किया, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं और भी सुदृढ़ हो सकें. यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बन गया. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फालवाड़िया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मान स्वरूप आभार व्यक्त किया. आस्था और सेवा का यह सुंदर संगम हर किसी के मन को छू गया. समय-समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों, मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्‍यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link