Last Updated:
Guna News: गुना जिले के मोहनपुर खुर्द गांव में ईस्टर के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया. कार्यक्रम में 400-500 लोग शामिल हुए, जहां भोजन कराया गया और प्रार्थना से बीमारी ठीक होने जैसी बातें कही गईं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया.
Guna Missionary Activities Controversy: मध्य प्रदेश के गुना जिले के मोहनपुर खुर्द गांव से एक मामला सामने आया है, जहां मिशनरी गतिविधियों को लेकर विवाद बढ़ गया है. यह गांव जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर और पुलिस चौकी से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. बताया जा रहा है कि रविवार को ईस्टर के मौके पर गांव में 400-500 लोगों का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें ज्यादातर आदिवासी लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में खाना भी कराया गया, जिसमें बकरा और मुर्गा परोसा गया. इसके साथ ही प्रार्थना से बीमारी ठीक होने जैसी बातें भी कही गईं.
हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है. विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में मिशनरी गतिविधियां चल रही हैं और आदिवासियों को बहकाया जा रहा है. उनका कहना है कि तंत्र-मंत्र और प्रार्थना के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. हिंदू जागरण मंच से जुड़े लोगों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनके मुताबिक, अगर यह गतिविधियां नहीं रुकीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने मध्य प्रदेश धर्मांतरण कानून के तहत जांच और कार्रवाई की बात कही है.
नियमों का उल्लंघन तो होगी कार्रवाई
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में पिछले कई सालों से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें इलाज और मदद के नाम पर प्रभावित किया जाता है. वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, अगर कोई शिकायत मिलती है और नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, यह मामला संवेदनशील बना हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी को इंतजार है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें