दिव्यांग की मोटराइज्ड व्हीलचेयर हुई गुम, कलेक्टर ने तुरंत दिया ऐसा आदेश, अब हो रही तारीफ

दिव्यांग की मोटराइज्ड व्हीलचेयर हुई गुम, कलेक्टर ने तुरंत दिया ऐसा आदेश, अब हो रही तारीफ


Last Updated:

इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक संवेदनशीलता का एक अलग नजारा देखने को मिला, जब एक दिव्यांग युवक को उसकी गुम हुई मोटराइज्ड व्हीलचेयर के स्थान पर तुरंत नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश तुरंत दिए गए. इस दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाई.

Zoom

दिव्यांग युवक की मोटराइज्ड व्हीलचेयर हुई गुम

रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला. इंदौर में जनसुनवाई डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई, जिसमें जरूरतमंदों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान की गई. इस दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे.

कलेक्टर शिवम वर्मा की मौजूदगी में करीब 305 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े कई मामलों पर तुरंत कार्रवाई की गई. यह व्यवस्था दर्शाती है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को न केवल गंभीरता से लिया जा रहा है, बल्कि उनका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है.

दिव्यांग युवक की समस्या का हुआ निदान
जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग युवक को उसकी गुम हुई मोटराइज्ड व्हीलचेयर के स्थान पर नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश तुरंत दिए गए. वहीं, एक वृद्ध महिला को अपने पोता-पोती के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता एवं सरकारी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक किडनी मरीज के इलाज के लिए आर्थिक मदद प्रदान की गई.

कई हितग्राही अपने कार्य पूर्ण होने के बाद जनसुनवाई में पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते नजर आए. यह दर्शाता है कि सरकार की योजनाएं और निर्देश सीधे आम लोगों तक पहुंच रहे हैं.

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कही ये बात
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था. उन्हें समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को भेजा गया है. ताकि हर आवेदक को समय पर न्याय मिल सके.

समस्याओं के समाधान में तत्परता से जुटा प्रशासन
इस पूरी जनसुनवाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ तौर पर झलकती है. उनके निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है.



Source link