हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा..क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खाटू पहुंचकर टेका माथा

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा..क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खाटू पहुंचकर टेका माथा


होमखेलक्रिकेट

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा..क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खाटू पहुंचकर टेका माथा

Last Updated:

Khatu Shyam mandir Harbhajan Singh: हरभजन सिंह आईपीएल 2026 के बीच आस्था में डूबे नजर आए और विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. भज्जी ने पूजा-अर्चना कर देश में सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की. हारे का सहारा माने जाने वाले बाबा श्याम के दरबार में उनकी मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

खाटू श्याम मंदिर में हरभजन सिंह ने टेका माथा

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे. आईपीएल 2026 में कमेंट्री कर रहे भज्जी ने समय मिलते ही बाबा के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ देश में खुशहाली की कामना की. हरभजन ने दर्शन व्यवस्थाओं को सराहते हुए मंदिर कमेटी की जमकर तारीफ भी की.

विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है. मान्यता है जो भी भक्त बाबा श्याम के दरबार में आकर मन्नत मांगता है, वह पूरी हो जाती है. बाबा के इस मंदिर में नेता,अभिनेता समेत खिलाड़ी समय-समय पर शीश नवाने और मन्नत मांगने आते रहते हैं. हरभजन का मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इससे पहले मार्च 2026 में भी हरभजन सिंह ने खाटू श्याम मंदिर आए थे, तब कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया था, इसके बाद हरभजन सिंह पुजारी हाउस गए थे, जहां पर कैलाश पुजारी और मनन पुजारी ने भी उनका स्वागत किया था.

जानिए कौन हैं बाबा श्याम
बाबा श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम के नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभी से बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link